फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद गमलों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर चौराहों को सजाने के लिए शहर की नर्सरी से लाकर सड़कों पर रखे गए गमलों को कार्यक्रम के बाद घरों को ले जाने की लोगों में लूट मच गई। स्कार्पियो और सूमो गाड़ियां लेकर लोग इन गमलों को उठाने लगे।

विरोध करने पर मारपीट तक की। शहर के चौराहों पर रखे गए आधे से ज्यादा गमले लोग लूट ले गए। जो वापस हुए उनमें अधिकांश या तो टूटे हैं अथवा गमले के पौधे पशुओं ने कुतर डाले हैं।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकाप्टर उतरना था। इसके बाद उन्हें दीक्षांत समारोह में एएमयू आना था। यहां से राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री की शादी में जीटी रोड स्थित मस्कट फार्म्स जाना था। इसको देखते हुए नुमाइश मैदान से एएमयू सर्किल तक को नगर निगम ने दुल्हन की तरह सजा दिया था।

डिवाइडरों पर रंगाई पुताई के साथ ही चौराहों और डिवाइडरों पर गमले रखवाए थे। यह गमले शहर की विभिन्न नर्सरियों से यूं ही उठवा लिए गए थे। बुधवार को राष्ट्रपति का कार्यक्रम समाप्त होने और दिन ढलते ही कुछ लोग स्कार्पियो और टाटा सूमो आदि गाड़ियां लेकर इन रास्तों पर पहुंच गए और गमले उठाने लगे।
विज्ञापन


गमलों की सुरक्षा में लगे लोगों ने जब टोका तो गमले उठाने वालों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस तरह कई जगहों से गमले उठाए गए हैं। अब नगर निगम के सामने जिस नर्सरी वाले को इन गमलों की आपूर्ति की जिम्मेदारी थी, अन्य नर्सरी वाले उससे अपना हिसाब मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें