फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अमर उजाला फाउंडेशन के हेल् थ कैंप में 700 मरीजों को बांटी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
700 मरीजों को बांटी गई दवाएं, 51 के रक्त की जांच
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गुरुवार सुबह से दोपहर बाद दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। शिविर में 750 मरीजों का स्वास्थ्य का परीक्षण करने के साथ ही नि:शुल्क दवायें वितरित की गईं। इक्यावन मरीजों के ब्लड शुगर, टाईफाइड, हेपेटाइटिस, मलेरिया व वीडीआरएल की जांच की गई।

गुरुवार सुबह नौ बजे से लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. गीता प्रधान ने फीता काटकर अमर उजाला के स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे तमाम जरूरतमंद लोग लाभान्वित होंगे। सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर ऐसे आयोजन करते रहने चाहिए।
विज्ञापन


शिविर में सुबह से ही महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्ग मरीज पहुंचने लगे थे। दोपहर दो बजे तक मरीजों का पहुंचना जारी रहा। शिविर में दवा एवं जांच से मरीजों ने संतोष जाहिर किया। शिविर में दवाओं की उपलब्धता पर चिकित्सकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिविर में डा. मनोज चतुर्वेदी, डा. रोहित गोयल, डा. गौरव, डा. जैसवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फार्मासिस्ट रमेश चंद्र. गिरिराज किशोर वशिष्ठ, आरती चौधरी, अमरीश ने दवा वितरण में सहयोग प्रदान किया।

पांच मरीजों की एचआईवी, पांच मरीजों की हेपेटाइटिस, तीन मरीजों की वीडीआरएल, 17 मरीजों की ब्लड शुगर, छह मरीजों की टाईफाइड व 15 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई।

बोले समाजसेवी
पथवारी मंडल के सुमित अग्रवाल का कहना था कि अमर उजाला द्वारा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को स्टैंडर्ड दवाएं नि:शुल्क उलब्ध कराकर नेक पुण्य का काम किया है।
विज्ञापन


इगलास पब्लिक स्कूल के प्रवंधक शिवकुमार शर्मा ने कहा कि शिविर से गरीव लोग लाभान्वित हुए हैं, इसकी जितनी सराहना की जाए कम हैं। इससे गरीबों को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें