फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बेफिक्र सोइए, अलार्म जगाएगा

Fri, 07 Jul 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
train accdient
विज्ञापन
गंतव्य स्टेशन छूट जाने के भय से मुसाफिर पूरी रात ट्रेनों में जागकर ही काट देते हैं। अब उनको इसकी चिंता नहीं सताएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने बैकअप कॉल ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ प्रोग्राम जारी किया है। जिसे एक्टिव करते ही गंतव्य स्टेशन आने से पूर्व मुसाफिर के मोबाइल पर अलार्म बजेगा। इस सुविधा के लिए अलर्ट लिखने के बाद पीएनआर नंबर टाइप करके रेलवे पूछताछ के नंबर 139 पर भेजना होगा और सुविधा एक्टिव हो जाएगी।

इसका एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 139 पर कॉल भी कर सकते हैं। कॉल करने के बाद अपनी भाषा का चयन करें। उसके बाद सात डायल करें। सात डायल करने के बाद पीएनआर नंबर डायल करना होगा, जिसके बाद यह सेवा एक्टिव हो जाएगी।
विज्ञापन


रिसीव होने तक बजेगी मोबाइल की घंटी
इसके एक्टिव होने के बाद आपका गंतव्य स्टेशन आने से पहले मोबाइल की घंटी बजेगी। यह घंटी तब तक बजती रहेगी, जब तक आप फोन रिसीव नहीं कर लेते। फोन रिसीव होने के बाद मुसाफिर को सूचित किया जाएगा कि स्टेशन आने वाला है।
विज्ञापन


मुसाफिरों को गंतव्य स्टेशन की जानकारी देने के लिए विभाग की ओर से यह सुविधा संचालित है। शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस में इसका बहुत प्रयोग होता है। यह सुविधा रात 11 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक दी जाती है।
- अमित मालवीय, पीआरओ एनसीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें