फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉग शो में आगरा के पिंटू के जर्मन शेफड ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में डॉग शो में सर्वश्रेष्ठ पिंटू तोमर (आगरा) के जर्मन शेफर्ड को माना गया। शो में 35 प्रजातियों के लगभग 325 श्वानों प्रदर्शन किया। उद्घाटन एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, दीप्ति सिंह ने किया।

डॉग शो में अमर सिंह (आगरा) डॉग रोटवाइलर दूसरे, अंशुल (अलीगढ़) का लैब्राडोर तीसरेे, दीपक (आगरा) का गोल्डन रिट्रीवर चौथे, मुकुल (आगरा) का बीगल पांचवें, अमित उपाध्याय (अलीगढ़) का डॉबरमैन छठवें, टीटू (आगरा) का जर्मन शेफर्ड सातवें, रामगोपाल (अलीगढ़) का ग्रेट डेन डॉग आठवें स्थान पर रहा। श्वान मालिकों को एलईडी टीवी, इंडक्शन, कूलिंग फैन, जूसर मशीन आदि दिया गया। पशुपालन विभाग की ओर से श्वानों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पशुपालन अधिकारी डॉ. केपी वार्ष्णेय, डॉ. रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन संदीप नक्षत्र, शत्रुघ्न दुबे ने किया। निर्णायक वीरेन शर्मा व सुरेंद्र मान रहे।
विज्ञापन

छह इंच का श्वान बना आकर्षण का केंद्र
डॉग शो में छह इंच की लंबाई का श्वान चिहुआहुआ आकर्षण का केंद्र बना रहा। एएमयू के बायो केमेस्ट्री विभाग के शिक्षक व श्वान के मालिक डॉ. आसिम खान ने कहा कि मैक्सिको ब्रीड का यह श्वान तीन महीने का है, जो शो में सबसे कम उम्र का प्रतिभागी है। इस श्वान को देखने के लिए भीड़ लगी रही।

पहली बार हुआ कैट शो का आयोजन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में पहली बार कैट शो का भी आयोजन किया गया। इसमें 18 प्रजाति की बिल्लियों ने हिस्सा लिया। जिसमें
इल्हम सिद्दीकी, बिल्ली पर्सियन और डॉ. बशीर रईस, बिल्ली बंगाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें