न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजस्थान के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार देर रात कार से अलीगढ़ पहुंचे। वह लेट हो गए थे इसलिए उनके पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने समर्थकों से कहा कि मंगलवार की सुबह 11 बजे ही पूर्व सीएम लोगों से मुलाकात करेंगे। वह यहां चार दिन प्रवास करेंगे।
इस दौरान मैरिस रोड स्थित उनके आवास राज पैलेस पर कई लोग उनका देर शाम तक इंतजार करने के बाद लौट गए। मंगलवार सायं साढ़े छह बजे वह होटल रायल रेजीडेंसी प्रस्थान करेंगे।
जहां वह लकी वार्ष्णेय के परिवार की शादी में हिस्सा लेंगे और उसके बाद वापस अपने आवास चले जाएंगे। 22 नवंबर को रात्रि साढ़े आठ बजे धर्मपुर कोर्टयार्ड में शुभम गुप्ता की शादी में हिस्सा लेंगे। उनके साथ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अजय शंकर पांडेय, राजीव सोनी, अब्दुल, शुभम दयाल आदि भी अलीगढ़ आए हैं।