न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डा. संजीव कुमार को उत्तर प्रदेश बाल चिकित्सा अकादमी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. संजीव वर्तमान में अलीगढ़ की जिला बाल चिकित्सा अकादमी के अध्यक्ष हैं।
आईएमए के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि लखनऊ में 17 18 नवंबर को हुए वार्षिक अधिवेशन में अलीगढ़ शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया है। अकादमी देश के बाल चिकित्सकों की एक बड़ी संस्था है जो अपने सदस्यों के ज्ञानवर्धन के लिए पूरे वर्ष सेमिनार, वर्कशाप और कांफ्रें स आयोजित करती है।
बाल मृत्यु दर कम करने के लिए कार्यक्रम चलाती है। अलीगढ़ शाखा को सर्वश्रेष्ठ चुने जाने पर डा. संजीव ने सभी सदस्यों को बधाई दी और अपने सहयोगी शाखा सचिव डा. लवनीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डा. अनूप कुमार का आभार व्यक्त किया है।