डेस्क प्रभारी...दोनों संगठनों के फोटो प्रयोग करें...एक संगठन ने विधायक को ज्ञापन दिया है, दूसरे ने एसीएम को ज्ञापन दिया है....
-------------------
हेडिंग
‘ज्येष्ठता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’
सब हेड
प्रमोशन में आरक्षण पर उबाल, चेतावनी रैली और सभा आयोजित, पीएम और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने के विरोध में विभिन्न संगठन रविवार को विरोध में उतर आए। रैली निकाली गई और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए।
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने चेतावनी रैली निकाल कर विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई संविधान पीठ का फैसला आने से पहले ही मनमाने तरीके से व्याख्या कर जारी किए गए आदेश के विरोध में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चेतावनी सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान पीठ का निर्णय आने तक स्थापित नियमानुसार पदोन्नति के लिए निर्देश दिए थे। पदोन्नति में आरक्षण के लिए नहीं। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को फिर से लागू करके देश में जातीय विष घोलने का काम किया है। उपाध्यक्ष मयंक उपाध्याय ने इसे देश के सवर्ण और पिछड़ा वर्ग के लिए विश्वासघात बताया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने सवर्णों और पिछड़ों की एकता पर जोर दिया। लोधी राजपूत महासभा के चंद्रशेखर राजपूत ने इसे पिछड़ों के हितों पर कुठाराघात का कदम बताया। सभा के बाद कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनिल पाराशर के आवास तक चेतावनी रैली निकाली गई। रैली में ‘ज्येष्ठता का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ के नारे लगाए गए। विधायक के आवास पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा गया। विधायक ने उसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर यज्ञ देव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, वेदपाल सिंह, विवेक उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता एडवोकेट, रमाकांत शर्मा, कपिल तोमर, दीपक ठाकुर, अमर उपाध्याय, अमित पाठक, हिमांशु, कुसुमलता आर्य, प्रतिभा राघव, राजुकमार राघव, टोडर मल शर्मा, रवि कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र पचौरी, संजय गुप्ता, रूम सिंह, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रमोद राजपूत, अनिल गुप्ता, शिव प्रकाश दीक्षित, मुकेश सिंघल, राजकुमार पचौरी, सुमित शर्मा, संगीता चौहान, मुकेश कुमार, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।
क्षत्रिय महासभा ने निकाला पैदल मार्च
सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के मंडल अध्यक्ष नरायण प्रसाद सारस्वत के नेतृत्व में व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी नेत्र चिकित्सालय पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च निकाला और सेंटर प्वाइंट पहुंचे। यहां से सभी घंटाघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सर्वजन हिताय संघर्ष समिति के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मार्च रैली द्वारा पदोन्नति मैं आरक्षण के विरोध में एसीएम द्वितीय को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालों में कमल प्रताप सिंह, डीपी सिंह, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, रामकुमार भारद्वाज, ब्राह्मण विचार सेवा संस्थान, नेमसिंह सोलंकी, जैकी ठाकुर, श्रीपाल चौहान, डेनी ठाकुर बंटी ठाकुर संदीप चौहान, नारायण सारस्वत, प्रमोद चौहान, राकेश शर्मा, डॉ सीपी गुप्ता, गुलवीर सिंह, अतुल सिंह, संदीप सारस्वत, सहित लागभग 150 लोग मौजूद थे
राष्ट्रवादी पार्टी ने कहा- योग्यता को मिले सम्मान
राष्ट्रवादी पार्टी ने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की चेतावनी सभा और चेतावनी रैली का समर्थन किया। जिला प्रभारी श्रीपाल सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी सवर्ण, ओबीसी सरकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। प्रमोशन में आरक्षण देकर सरकार ने समाज के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। आज पूरे देश के सरकारी कर्मचारियों में रोष है। देश में भाजपा ऐसे फैसले लेकर जनता में जहर घोलने का काम कर रही है। राष्ट्रवादी पार्टी पूरे देश में आरक्षण के खिलाफ मुहिम चला रही है। राष्ट्रवादी पार्टी जातिगत आरक्षण और प्रमोशन में आरक्षण को खत्म कराकर देश में योग्यता को सम्मान व देश के हर जाति के गरीब को उसका हक दिलाने कम करेगी। इस मौके पर राष्ट्रवादी पार्टी के आचार्य भरत महाराज, प्रमोद चौहान, सुमित चौहान सतेंद्र सिंह, मुकेश चौहान, राम गोपाल सिंह, संदीप चौहान, मुनेश चौहान, श्रीपाल सिंह चौहान, रविराज सिंह, विश्वजीत सिंह, दक्ष चौहान आदि मौजूद रहे।