फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई रोड का डलाबघर पीछे हटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई रोड का डलाबघर पीछे हटेगा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने आईटीआई रोड पर सिंचाई विभाग की कालोनी के सामने बने डलाबघर को हटाने के निर्देश दिए हैं। इंडस्ट्रियल एस्टेट में अतिक्रमण हटाने को भी कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को अचानक निरीक्षण करके विभिन्न स्थानों पर शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान गैर हाजिर मिले सफाई कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
बुधवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सुबह सात बजे वार्ड संख्या पांच के आईटीआई रोड, नुमाइश मैदान, किशोर नगर, मुश्ताक नगर, बरौला जाफराबाद, इंडस्ट्रियल एस्टेट, चूहरपुर आदि इलाकों में निरीक्षण किया। उन्होंने नुमाइश मैदान स्थिति 30 सीटर शौचालय में सफाई व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

स्वच्छता वार्ड 5 की बीट संख्या 33 और बीट संख्या 20 पर पहुंचकर उपस्थिति का भौतिक सत्यापन किया। बीट संख्या 33 में 15 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। बीट संख्या 20 में एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला। नगर आयुक्त ने चार सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान इंडस्ट्रियल एस्टेट में अवैध टीन शेड डालकर पशुओं को रखने और सुभाष गोयल की फैक्ट्री के पास अवैध चबूतरा निर्माण होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश कर अधीक्षक को दिए। निरीक्षण के समय इंडस्ट्रियल एस्टेट में बने संजय गांधी पार्क की दीवार पर कंटीले तार लगाकर बाउंड्री ऊंची करने, पार्क में शौचालय निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय लोगों के अनुरोध पर आईटीआई गेट के पास बने कूड़ा डलाबघर को पीछे की ओर हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कर अधीक्षक सभापति यादव, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, सेनेटरी सुपरवाइजर सतीश, पूर्व पार्षद दिनेश शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें