फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सोमना में बन रहे केंद्र के निरीक्षण में खुली पोल,

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की घटिया गुणवत्ता से चढ़ा सीडीओ का पारा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। गांव सोमना में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण को पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी का पारा उस समय चढ़ गया, जब उन्होंने केंद्र भवन में पड़ रहे लेंटर को देखा। लेंटर पहले से ही झुका था और उसमें प्रयुक्त सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इससे गुस्साए सीडीओ ने जब संबंधित जेई से जवाब तलब किया तो वह बगलें झांकने लगा। सीडीओ ने उसे मौके पर ही जमकर डांटा और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश कर दिए।
गंगीरी ब्लाक में एक साथ सात आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अचानक केंद्र के निरीक्षण को पहुंच गए। मौके पर केंद्र के भवन का लेंटर पड़ रहा था। निरीक्षण में पाया गया कि लेंटर पहले से ही ऊबड़-खाबड़ एवं कुछ स्थानों पर नीचे की ओर झुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्री के आंकलन में वह भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने स्वीकार किया कि निर्माण की गुणवत्ता घटिया पाए जाने पर संबंधित जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश किए गए हैं। ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें