10 मई को क्षय तृतीया मनाई जाएगी। इसे लेकर बाजारों में रौनक का माहौल है। इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, वाहन आदि खरीदना शुभ माना जाता है। कारोबारियों की मानें तो उनके पास एडवांस बुकिंग के लिए लोग आ रहे हैं। डिलीवरी वह अक्षय तृतीया पर ही लेंगे।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बहार
अक्षय तृतीया को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर की भी बहार लौट आई है। कारोबारियों के पास चार पहिया और दो पहिया वाहनों की बुकिंग आ रही हैं। चार पहिया में एसयूवी गाड़ियों की मांग ज्यादा है। वहीं दो पहिया में स्कूटी सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आ रही है।
अक्षय तृतीया पर बाजार में एक बार फिर से रौनक बढ़ गई है। 24 कैरेट सोने की तुलना में लोग 18 कैरेट सोने के आभूषण ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सस्ते होने के साथ ये हल्के और मजबूत हैं।-विजय अग्रवाल, अध्यक्ष, अलीगढ़ सराफा कमेटी
अक्षय तृतीया को कारोबार की दृष्टि से मिनी धनतेरस माना जाता है। इस दिन लोग वाहन खरीदना शुभ मानते हैं। इसको लेकर दो पहिया वाहनों को बुकिंग चल रही हैं।-पुनीत गुप्ता, मालिक, आरएस होंडा
अक्षय तृतीया को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर रफ्तार पकड़ रहा है। एसयूवी की बुकिंग सबसे ज्यादा हो रही हैं। सहालग जुलाई में पहुंच गया है। नहीं तो बुकिंग और अच्छी होती।-सुमित अग्रवाल, मालिक, देव मोटर्स