फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.72 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 1.72 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

हालांकि, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये उसके खाते में वापस करा दिए। साइबर क्राइम प्रभारी शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि ठगों ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया और बैंक खाते से कुल 1,72,300 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी ) पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर साइबर सेल की टीम ने डिजिटल ट्रैकिंग और ट्रांजेक्शन ट्रेल जांच की। फिर जिन बैंक खातों में ठगी की रकम पहुंची थी, उन्हें फ्रीज कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित के खाते में एक लाख की रकम वापस करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें