फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय ने माहौल खराब करने की साजिश की: गौथम के

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ के कैबिनेट सदस्य गौथम के ने कहा है कि छात्र नेता अजय सिंह ने तिरंगा यात्रा के बहाने एएमयू कैंपस का माहौल खराब करने की साजिश रची है।

जिसमें सांसद सतीश गौतम ने उनका उत्साहवर्धन कर गैरजिम्मेदाराना रुख अपनाया है जबकि सांसद खुद एएमयू कोर्ट के पदेन सदस्य हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वर्ष 2018 में ऐसी ही तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में माहौल खराब हो गया था और दो निर्दोष की मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि एएमयू के स्ट्रैची हाल में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम होते रहते हैं। पूरे वर्ष एएमयू के अलग अलग स्कूलों और हास्टल में ऐसे ही देशभक्ति के कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम कैंपस के बाहर तक कर अजय ने माहौल खराब कर विवि की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंचाई है। गौथम के ने पत्र के आखिर में जय हिंद, जय भारत और जय संविधान लिखा है।
विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने अजय सिंह को आरएसएस का प्रचारक बताया है। ये भी कहा है कि वो अपनी राजनीति को चमकाने के लिए एएमयू का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें