न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
वार्ड संख्या 29 मोहल्ला सराय हकीम होली चौक में हितैषी प्रेस वाली गली से लेकर बांके बिहारी मंदिर कुंआ तक पानी की दूषित सप्लाई हो रही है। एक महीने पहले जलकल विभाग में इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सोमवार को नगर आयुक्त के नहीं मिलने पर जलकल महाप्रबंधक सत्येंद्र कुमार से मामले की शिकायत की गई। उन्होंने तुरंत सराय लवरिया इंचार्ज जेई राजकुमार को फ ोन पर फ टकारा।
जेई ने दो दिन में लाइन ठीक करने को कहा है। जल कल के दफ्तर पहुंचेे हर्षद का कहना है कि सड़क के नीचे नाले से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन टूटी हुईं है, जिसके कारण गंदगी पेयजल में मिल कर नलों से निकल रही है।
पीना तो दूर ये पानी कपड़े धोने के लिए भी ठीक नहीं है। इन टूटी हुई लाइनों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। तीन दिन पहले भी इस मामले की शिकायत का पत्र दिया गया है।