फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फीसदी तक बढ़ेंगे सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
20 फीसदी तक बढ़ेंगे सर्किल रेट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने कहा है कि सब रजिस्ट्रारों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अधिकांश इलाकों में 15 से 20 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा तहसीलों में 5 से 15 फीसदी तक रेट बढ़ेंगे। इस संबंध में सभी रजिस्ट्रारों और तहसीलों से प्रस्ताव मांगे गए थे। जिन पर विचार चल रहा है। नई दरें पहली अगस्त से लागू होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक में बच्चू सिंह ने कहा कि प्रस्तावित दरों को उचित रखा जाए, जो जनता के लिए बोझ न हों और राजस्व में भी कमी न होने पाए। राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। आवासीय और कामर्शियल दरों को सावधानी के साथ जांच परख कर लागू कराया जाएगा। जिससे बाजार में खरीद फरोख्त का सामान्य कारोबार बना रहे। गौर हो कि सर्किल रेट पर प्रस्तावित वृद्धि के बाद आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। जिनका निराकरण होने के बाद फाइनल सूची पहली अगस्त तक चस्पा की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें