फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही साल में कभी 17 आईएएस बने थे...अब इक्के-दुक्के ही हो रहे कामयाब

विज्ञापन
प्रो. सगीर अहमद । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने 1977 में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) टॉपर के अलावा 16 अन्य आईएएस दिए थे। इस स्वर्णिम दौर के बाद भी यहां से पढ़ाई करने वालों को देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अच्छी कामयाबी मिलती रही है। लेकिन बीते कुछ वर्षों से इक्के-दुक्के लोग ही सफल हो रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन अपना ग्राफ बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
यूपीएससी की परीक्षा 2021 में जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद शब्बीर को सफलता मिली है। उन्होंने एएमयू से वर्ष 2018 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। इस कामयाबी को विश्वविद्यालय अपने खाते में जोड़ रहा है। वर्ष 1977 में यूपीएससी की परीक्षा में एक साथ 17 पूर्व विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इससे यूपीएससी परीक्षा के लिहाज से एएमयू का स्वर्णिम काल कहा जाता है। पूर्व छात्र जावेद उस्मानी ने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा में टॉप किया था। पुराने लोग बताते हैं कि इसके बाद के वर्षों में भी यूपीएससी की परीक्षा में कभी 6-7 तो कभी 10-12 लोगों को सफलता मिलती रही है। बीते कुछ वर्षों से एएमयू के छात्रों की सफलता का ग्राफ गिरा है। बीच-बीच में तो खाता भी नहीं खुला।
विज्ञापन

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए प्रयासरत है। एएमयू परिसर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए वर्ष 2010 में रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) शुरू की गई। जहां यूपीएससी में विद्यार्थियों के सफल होने की शुरुआत हुई। वर्ष 2014 मेें दो, वर्ष 2016 में एक, वर्ष 2018 में दो, वर्ष 2020 में तीन, वर्ष 2021 में एक छात्र ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की।
आरसीए की नई उम्मीद : 18 विद्यार्थियों को मिली है प्री में सफलता
रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने एकेडमी को उम्मीदें जगाई हैं। 18 छात्र-छात्राएं यूपीएससी-2022 की प्री परीक्षा में सफल हो गई हैं। इनमें असद जुबैरी, आसिम नूर, मोनिका वर्मा, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद शादाब, आदित्य वशिष्ठ, नाजिर अहमद, असद अली, मिर्जा अनस, मोहम्मद फैयाज अंसारी, फैज अहमद, आदिल खान, यूनिस अली, अयान हाशमी, नाजिया परवीन, फरीद, आरिफ व रोहित शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1977 में यूपीएससी में एक साथ 17 पूर्व विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इससे इनकार नहीं कर सकते हैं कि इसके बाद यूपीएससी में सफलता का ग्राफ नीचे गिरा है। मुझे उम्मीद है कि वह दौर लौटेगा, क्योंकि आरसीए विद्यार्थियों को तैयार कर रहा है। वैसे भी मेहनत के परिणाम फौरन नहीं आते हैं। इसके लिए धैर्य की जरूरत होती है।
-प्रो. सगीर अहमद अंसारी, निदेशक, आरसीए, एएमयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें