न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट सेविका समिति के तत्वावधान में घोष के साथ महानगर में पद संचलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब सौ से अधिक महिला एवं युवती शामिल हुई। कार्यक्रम में आरएसएस, बजरंग दल आदि के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
खैर रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्र सेविका समिति वर्ग का आयोजन किया गया था। उसके समापन पर आर्य समाज मंदिर से घुड़ियाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर तक पद संचलन का आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवती एवं महिलाएं अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध होकर चल रही थीं।
अचलताल, मदारगेट, फूल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा, रेलवे रोड, पत्थर बाजार एवं बारहद्वारी होते हुए घुड़ियाबाग पहुंची। प्रांत कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, महानगर कार्यवाह गौड़ा देवी, डॉ. निशा शर्मा, मधुबाला गुप्ता, उर्वशी शर्मा आदि मौजूद थी। पथ संचलन के दौरान महानगर में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
सुबोध स्वीटी, निखिल माहेश्वरी, रामवतार शर्मा, सुमित गोटेवाल, आशीष शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, प्रदीप पेंटर, हेमंत गुप्ता, अक्षय सिंह आदि स्वागत करने वालों में शामिल थे।