फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह आज, 40 जोड़ें बांधंगे बंधन में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद में दूसरा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम गुरुवार आज सुबह 11 बजे से कृष्णांजलि नाट्यशाला में संपन्न होगा। इस मौके पर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास, चीनी मिलें एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा 40 नव युगलों को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन में पंडाल, शामियाना, सफाई तथा खानपान आदि की व्यवस्था अनुमन्य बजट के अनुसार करने की जिम्मेदारी और विवाहोपरांत पंजीकरण की व्यवस्था का दायित्व नगर निगम के नगर आयुक्त तथा समस्त नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


कृष्णांजलि नाट्यशाला की आंतरिक सजावट, विवाह संस्कार की व्यवस्था, ढोल, शहनाई, फूलमाला, रंगोली एवं विवाह संस्कार के लिए धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुरोहित, मौलवी, काजी अन्य धर्म गुरुओं से वार्ता कर विवाह के लिए सभी आवश्यक सामग्री, हवन कुंड आदि सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए बीएसए, डीआईओएस तथा जिला उद्यान अधिकारी को नामित किया गया है।

सामूहिक विवाह संस्कार में विवाह के लिए आने वाले जोड़ों के साथ आने वाले उनके रिश्तेदार, मेहमान, आगंतुक तथा वीआईपी आदि के बैठने एवं उनके स्वागत व पंडाल में संगीत की व्यवस्था और स्वच्छता बैंड के द्वारा मांगलिक गीतों के कार्यक्रमों के साथ-साथ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने एवं फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और जिया खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विवाह सामग्री को खरीदने के लिए दस हजार रुपये, वधु के खाते में 20 हजार रुपये तथा विवाह आयोजन में पांच हजार रुपये का बजट है। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना दिनेश चंद्र ने कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है और धार्मिक शास्त्र में भी कहा गया है कि कन्यादान महादान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें