क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रतिबंधित विदेशी पिस्टल रखने के आरोप में जेल में बंद छर्रा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में 27 मार्च को होगी।
पिछले महीने विदेशी पिस्टल के साथ एसटीएफ ने ठा. राकेश सिंह को उनके रामघाट रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के पास आवास से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया जिसके बाद जेल भेज दिया गया था।
इस मामले में स्थानीय अदालत में जमानत के लिए याचिका दी गई थी, लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था। जिसके बाद ठा. राकेश सिंह ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। यहां पर इस मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी।