महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना गोंडा क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बुधवार दोपहर वह घर पर खाना बना रही थी।
तभी गांव के कुछ लोग घर में घुस आए। छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित थाने पहुंची, तो वहां से टरका दिया गया। जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खुला घूम रहा छेड़छाड़ का आरोपी
नगला मल्लाह निवासी पीड़ित ने बताया कि 31 मई को वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस का युवक घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बेल्ट से पीटा। शोर होने पर आरोपी भाग गया।
पीड़ित ने शिकायत थाने में की, जहां युवती का डॉक्टरी परीक्षण के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। शिकायत पर एसएसपी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।