फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 24 घंटे में मिले डेंगू के 16 मरीज, हरकत में आईं स्वास्थ्य टीमें

Thu, 05 Oct 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रत्येक मरीज के घर पहुंचकर जानकारी की गई। साथ में उस घर में व आसपास के घरों में सर्वे कर लार्वा निस्तारण, जांच, दवा वितरण, दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को भी 16 मरीज सामने आए हैं। पिछले चौबीस घंटे की रिपोर्ट सुबह पोर्टल पर अपलोड की गई है। इसके बाद स्वास्थ्य टीमों ने निरोधात्मक कार्रवाई की।

विज्ञापन


जिले में पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों का आंकड़ा पोर्टल पर अपडेट हुआ। उसके बाद स्वास्थ्य टीमें हरकत में आ गईं। एक टीम डीएमओ डॉ.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एक टीम एसीएमओ डॉ.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में सक्रिय हुई। प्रत्येक मरीज के घर पहुंचकर जानकारी की गई। साथ में उस घर में व आसपास के घरों में सर्वे कर लार्वा निस्तारण, जांच, दवा वितरण, दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया।

टीमों में डॉ. शोएब, सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, एस एमआई जितेंद्र, ऋषि, उमा राजेश पाठक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक देवेन्द्र, विनोद, अजय पाल, केपी सिंह, डी पी सिंह, निखिल, चमन, सचिन, अमित पाठक, राहुल, एसएफडब्ल्यू अजय, एफडब्ल्यू मदन आदि थे।
विज्ञापन


इन इलाकों में मिले मरीज
मोहम्मद नगर नगला मल्लाह, खुर्रमपुर नानऊ, गोधा जवां, ऊपरकोट, संजय गांधी कालोनी, रंजीतगढ़ी, देव नगर खैर बाईपास, बनीइसराइलाइन, सराय रहमान, मौलाना आजाद नगर, बहादुरगढ़ी, गोविंद नगर, धर्मपुर जवां, मईनाथ मडराक, मढ़ौली अतरौली, नौगवां गंगीरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें