न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अचल ताल स्थित रामलीला मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रामलीला ग्राउंड से अचल ताल होते हुए गिर्राज सत्संग भवन पर संपन्न हुई। इसका शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ठा श्यौराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि लोगों को तंबाकू और धूम्रपान की लत से बचने के लिये ज्यादा से ज्यादा व्यस्त रहना चाहिये। अपने आहार में फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिये।
शाखा सचिव मुकेश वार्ष्णेय ने कहा कि तंबाकू बहुत ही खतरनाक जहर है। इसने कई परिवारों से उनका चिराग छीना है। रैली में पदाधिकारियों ने पोस्टर व बैनरों के माध्यम से लोगों से तंबाकू और धूम्रपान छोड़ने की अपील की। इस मौके पर डा. जे एम वार्ष्णेय, बृजप्रांत सरंक्षक विकासरत्न जेपी गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. मनमोहन गोयल, ललित अग्रवाल, भक्त रत्न अग्रवाल, डा. सतीश चंद्र गुप्ता, एड प्रदीप शर्मा, इं चंद्रभूषण, इं निर्देश वार्ष्णेय, ओपेश अग्रवाल, कामेश्वर प्रसाद गर्ग, डा. केके वार्ष्णेय, मीरा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।