फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय, टॉयलेट और सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद नगर पंचायत ने नगर में टॉयलेट, शौचालय और सीसी टाइल्स सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इनके बन जाने से नगर के लोगों को काफी सुविधाएं मिल सकेंगी। टॉयलेट के लिए लोगों को अन्यत्र नहीं भटकना होगा। वहीं कच्चे खड़ंजे की जगह सीसी टाइल्स से बनी सड़कें चमकेंगी।

नगर पंचायत ने सादाबाद के बस स्टैंड के बाहर मंगलवार से सीसी रोड बनाने का काम शुरू कर दिया। जेसीबी से खुदाई कराई गई। इसके अलावा यहीं बाहर ही टॉयलेट बनाए जाने का काम भी पिछले कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बाजार में भी काली मंदिर के पीछे वाले नाले पर भी शौचालय बनवाए गए हैं। अभी कई स्थानों पर यह काम कराया जाना शेष है। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि सादाबाद में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। जल्द ही लोगों को सादाबाद का विकास दिखेगा।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें