लंबित वारिसान प्रमाण पत्रों पर डीएम सख्त
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ सुशासन पोर्टल की डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद ने समीक्षा की तो उन्हें पता चला कि जिले में लंबित वारिसान प्रमाण पत्रों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द से जल्द इन आवेदनों को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
समीक्षा में पाया गया कि सबसे अधिक आवेदन तहसील कोल में लंबित हैं, जिनकी संख्या 546 है और सबसे कम इगलास में 46 आवेदन पत्र लंबित चल रहे हैं। वारिसान प्रमाण पत्रों के बनने में हो रहे देरी के चलते ही जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने तीन माह पहले अलीगढ़ सुशासन पोर्टल तैयार कराया है।
ताकि इस पोर्टल के माध्यम से निर्धारित समय में वारिसान सहित अन्य प्रमाण पत्र लोगाें को समय से मिल जाएं, लेकिन लंबित आवेदनों की संख्या में लगातार इजाफा होने से लगता है कि राजस्व निरीक्षक और लेखपाल स्तर पर जांच आख्या समय से अपलोड नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी ने इसमें इसमें तत्काल सुधर करने का निर्देश दिया है।
तहसील लंबित आवेदन
कोल 546
खैर 89
अतरौली 84
गभाना 49
इगलास 46