फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में एकतरफा प्यार में की प्रेमिका के पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एकतरफा प्यार में की प्रेमिका के पति की हत्या
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना मडराक क्षेत्र के चिरौलिया फाटक के निकट 11 माह पहले हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने मार्शल आर्ट ट्रेनर युवक को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस की मानें तो सेक्स रोगी यह युवक मृतक की पत्नी से इकतरफा प्यार करता था और इसी चाहत में वारदात को अंजाम दे डाला।

एसओ संजीव दुबे के अनुसार मडराक थाना क्षेत्र में चिरौलिया फाटक के निकट पिछले साल 28 अक्तूबर को महेंद्र नगर निवासी एक युवक अजय वर्मा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक के घर के निकट महेंद्र नगर में ही नगला मान सिंह निवासी मार्शल आर्ट ट्रेनर प्रभात किराए पर रहता था। पड़ोसी होने के नाते प्रभात का अजय के घर पर आना जाना शुरू हो गया। उसने अजय की पत्नी से निकटता बनाने के लिए उसे मोबाइल फोन और सिम भी दी।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो अजय की पत्नी प्रभात को इस नजर से नहीं देखती थी। ऐसे में प्रभात यह मानता था कि यदि अजय को रास्ते से हटा दिया जाए तो वह अपने प्यार में सफल हो जाएगा। सेक्स रोगी युवक ने इसी के चलते धोखे से शराब पिलाकर अजय को अपने साथ ले गया और मडराक के निकट उसने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें