फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपकबने जिला चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक शर्मा बने जिला चैंपियन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर एएमयू जिम्नेजियम हाल में स्ट्रैंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दीपक शर्मा ने 180 किलो भार का वजन उठाकर लेग स्ट्रैंथ में जिला चैंपियन बने। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर एएमयू के शाहरुख चौधरी रहे। उन्होंने 115 किलो भार उठाया। 105 किलो का भार उठाकर विनय सिंह जादौन तीसरे स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में जनपद के करीब तीन दर्जन से अधिक जिमों से 54 प्रतिभागी शामिल हुए। देश प्रेम से ओतप्रोत इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रीय गान से हुआ। जिम्नेजियम क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एफए शीरानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को दो-दो हजार रुपये नगद, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिये गये। कार्यक्रम का संचालन जिम प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने किया। खुशरू मारूफ, अली अकबर, सरदार हुसैन, राकेश चौधरी, भगत सिंह बाबा, विनीत यादव, डॉ. मो. कलीम, मुजाहिद असलम, मोहम्मद रिजवान, अर्पित ठाकुर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों ने भगत सिंह के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें