न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की हाजिरी मोबाइल एप ई अटेंडेंस के माध्यम से जुलाई माह से लगा करेगी। इसके लिए डीएम स्तर से बनाए गए साफ्टवेयर को जल्द ही लांच किया जाएगा। लांच होते ही 15 दिनों के अंदर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की हाजिरी लगना प्रारंभ हो जाएगी। इसके माध्यम से तय समय पर शिक्षक को मोबाइल एप खोलकर अपनी अटेंडेंस लगानी होगी।
जिससे उसकी लोकेशन व समय दोनों बीएसए कार्यालय को प्राप्त हो जाएगा। यह हाजिरी एक जनवरी से लागू होनी थी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के चलते देरी हुई है। चूंकि 20 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित हो जाएगा तो जुलाई महीने से शिक्षकों की हाजिरी एप के माध्यम से लगने लगेगी।