100 मुस्लिम छात्रों को दी जाएगी नरेंद्र मोदी स्कालरशिप
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर 11वीं से लेकर पीजी तक के 100 मुस्लिम छात्रों को नरेंद्र मोदी स्कालरशिप के रूप में 3-3 हजार दिए जाएंगे। ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है।
मुस्लिम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री एवं फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस के तरफ से यह स्कालरशिप नरेंद्र मोदी के 67वें जन्म दिन 17 सितंबर को दी जाएगी।
मुस्लिम फोरम के निदेशक डॉ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि यह स्कालरशिप कक्षा के लिए पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा छात्र-छात्राओं का चयन आर्थिक स्थिति एवं योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होेंने बताया कि पिछले वर्ष भी मुस्लिम छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप दी गई थी। करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए उनके नाम पर स्कालरशिप प्रदान किया जाता है।
--