फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में चेक होंगी सभी मीट फैक्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बूचड़खाना खुलने से जनता के बीच जा रहा गलत संदेश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्व नगर विधायक जफर आलम के नवनिर्मित बूचड़खाना को बंद कराने के लिए भाजपा नेता जोर लगा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। लखनऊ पहुंची महापौर शकुंलता भारती की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात नहीं हो सकी।

उन्होंने पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल से जरूर जफर आलम के बूचड़खाने की शिकायत की। जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत यह स्वीकारने को तैयार नहीं कि भाजपा शासनकाल में फैक्ट्री लगाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन


तालसपुर में पूर्व विधायक जफर आलम की नवनिर्मित मीट फैक्ट्री की शिकायत करने लखनऊ पहुंची महापौर शकुंतला भारती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल से शिकायत की। महापौर ने कहा कि महामंत्री ने मसलें को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

वहीं जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का कहना है कि विधायक के दम पर जफर आलम ने सपा शासन में बिल्डिंग निर्माण से लेकर अन्य तमाम तरह की प्रक्रियाएं पूरी कर ली थी। भाजपा शासन में न तो फैक्ट्री बनी है और न ही बनने दी जाएगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि वह ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री से इस संबंध में बात करेंगे। बूचड़खाना खुलने से अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी जिलाधिकारी से बात हुई थी। उन्होंने भी यहीं कहा कि मेरे समय में बूचड़खाना से संबंधित कोई कार्य नहीं हुआ। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि सरकार बनने पर प्रदेश में यांत्रिक बूचड़खाने नहीं खुलेंगे।

जिले की सभी मीट फैक्ट्रियों की होगी चेकिंग

पूर्व विधायक जफर आलम की मीट फैक्ट्री अल हलाल में अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन अब जिले भर में चल रही फैक्ट्रियों में चेकिंग की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग समेत अन्य विभागों की टीमें गठित की जा रही हैं।

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एफडीए एवं पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर में चर्बी उबालने के चलते फैली दुर्गंध के स्त्रोतों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापामारी की थी। इस दौरान हड्डी गोदाम क्षेत्र स्थित गोदाम में हड्डी एवं जानवरों की खालों का जखीरा मिला था।

यही नहीं पूर्व विधायक जफर आलम की अल हलाल फैक्ट्री में कई अनियमितताएं मिली। इस मामले में संचालक को चेतावनी देते हुए कमियां दूर करने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने स्वीकार किया कि शहर के अंदरूनी इलाकों में चर्बी उबालने से बदबू फैलने की शिकायतें मिली हैं। अवैध रूप से इस काम को करने वालों की तलाश की जा रही है। यही नहीं संचालित फैक्ट्रियों में भी ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर अन्य इंतजामों की चेकिंग की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें