फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के लिए गए 14 सैंपल, लार्वा व दवा का छिड़काव

Sat, 28 Aug 2021 01:00 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
dengue - फोटो : istock
विज्ञापन
बरसात में बुखार के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। बुखार के 34 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई। जबकि डेंगू के 14 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन



जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 10 सदस्यीय टीम द्वारा बन्नादेवी, लेखराज नगर, मामू भांजा, सराय पीतांबर, सराय भोलानाथ, कुंवरनगर, गांधीनगर, दोधपुर, महेशनगर, गूलर रोड, कोयले वाली गली, न्यू अशोक नगर, जिलाधिकारी आवास, जिला चिकित्सालय, एडीएम कंपाउंड, डीआईजी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय एवं सुरेंद्र नगर में जाकर एंटी लार्वा स्प्रे एवं दवा का छिड़काव किया गया।


टीम द्वारा लोगों के कूलर एवं पानी के अन्य पात्रों को चेक किया गया, जिसमें लार्वा भी पाया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपी वार्ड में फ्रिज, सुरजीत सिंह फार्मेसिस्ट के घर के कूलर, निरंजन सिंह के कूल में लार्वा पाया गया। सेंट्रल सर्विलांस लैब का निरीक्षण किया गया, जहां 34 बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई थी। डेंगू के 14 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें