फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद के मेधावियों का करेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों के प्रथम टॉपर का सम्मान करेगा। जबकि यूपी बोर्ड में इंटर में 75 प्रतिशत तो हाईस्कूल में 83 प्रतिशत से ऊपर नंबर लाने वाले प्रथम टॉपर को ही सम्मान के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अधीनस्थों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



डीआईओएस के मुताबिक समारोह डीएस कालेज के सभागार में मंगलवार को आयोजित होगा। यूपी बोर्ड के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के लिए 83 व 75 फीसदी अंक निर्धारित किये हैं। जबकि सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी संस्कृत बोर्ड के हर विद्यालय से प्रथम टॉपर को सम्मान दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उक्त आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीआईओएस स्तर से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें