फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने व्यापारी को मारा थप्पड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा ने व्यापारी को मारा थप्पड़, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

थाना बन्ना देवी क्षेत्र में मसूदाबाद पुलिस चौकी पर एक सिपाही ने व्यापारी की पिटाई कर दी। इसके बाद भाजपा नेता चौकी पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। भाजपा नेताओं और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। बाद में मौके पर क्षेत्राधिकारी पहुंचे और उन्होंने समझा कर मामला शांत करवाया।

भाजपा नेता सौैरव सिक्स संस ने बताया कि एक युवा व्यापारी मोटरसाइकिल से मसूदाबाद बस स्टैंड से कठपुला की ओर आ रहा था। चौकी इंचार्ज अतुल कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बाइक सवार व्यापारी को रुकवा लिया और कहा कि तुम गलत साइड चल रहे हो और हेलमेट भी नहीं है। आरोप है कि इसी बात ने तूल पकड़ लिया और चौकी इंचार्ज ने व्यापारी के तीन चार थप्पड़ मार दिए।

इससे आहत व्यापारी ने अपने परिजन और भाजपा नेताओं को सूचना देकर बुला लिया। मौके पर भाजपा नेता सौरव सिक्स संस के अलावा अतुल राजाजी, करन वार्ष्णेय किंसू सहित अन्य लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


व्यापारी के साथ इस प्रकार के व्यवहार को लेकर नाराजगी जतायी। बाद में पूरी बात क्षेत्राधिकारी द्वितीय पंकज श्रीवास्तव को बतायी गई। उन्होंने व्यापारी और भाजपा नेताओं को अपने कार्यालय पर बुलवा लिया। साथ ही चौकी प्रभारी को भी बुलवा लिया। यहां पर दोनों पक्षों को समझा दिया गया और खेद भी व्यक्त करवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें