फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सामने आए डेंगू के 13 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। 13 नए मरीजों के सामने आने से अब तक चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 279 तक पहुंच गई है। बुखार के 300 से अधिक मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के लैब में 93 एलाइजा टेस्ट में 13 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए 6 एवं दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में उपचार के लिए आए 4 लोग शामिल हैं। हरदुआगंज के एक एवं बिजौली के दो लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। बुधवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल, पं. दीनदयाल अस्पताल एवं विशेष अभियान में 300 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं।
डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए 18 से विशेष अभियान
डेंगू, मलेरिया एवं संचारी रोगों की रोकथाम के लिए 18 अक्तूबर से 17 नवंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दी है। स्वास्थ्य विभाग वायरल और डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप पर अंकुश के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह शुरू करने जा रहा है। यह अभियान 18 अक्तूबर से शुरू होगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर टीबी, फ्लू, बुखार एवं कुपोषित बच्चों का पता लगाएंगी। इसके लिए टीम तैयार की जा रही है। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक दस्तक अभियान का तीसरा चरण चलाया जाएगा। अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ ही अन्य विभागों से भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें