जनपद में बुखार का कहर जारी है। सरकारी एवं निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। किट जांच में बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित पाए जा रहे हैं। निरोधात्मक कार्रवाई भी युद्धस्तर पर जारी है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सीहोर एवं नगरीय क्षेत्र इंद्रानगर, कुंवरनगर, शाहजमाल हड्डीगोदाम में कैंप लगाकर 181 लोगों को दवाएं दी गईं। 65 बुखार के मरीज सामने आए। 57 लोगों की मलेरिया जांच की गई। 214 घरों के सर्वे में 57 बुखार के मरीज पाए गए। 46 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। 79 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गईं। टीम में निदा, डॉ. तेजवीर, डॉ. अतिया, उमा, अजय आदि शामिल थे।