फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट पास छात्रों को मिले प्रवेश परीक्षा से छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नेट पास छात्रों को मिले प्रवेश परीक्षा से छूट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। यूजीसी नेट, सीएसआईआर नेट एवं एमफिल उत्तीर्ण छात्रों को एएमयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा से छूट दी जाए। इसकी मांग एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष फैजुल हसन ने कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से की।
मंगलवार शाम छात्रों का एक प्रतिनिधि मंडल एएमयू कुलपति से मिला और पीएचडी प्रवेश परीक्षा से संबंधित नियमावली पर नया सत्र शुरू होने से पहले विचार करने की मांग की। फैजुल हसन ने कहा कि नेट एवं एमफिल योग्यता वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा से छूट देकर सीधे इंटरव्यू में बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा से निगेटिव मार्किंग के प्रावधान को भी हटा देना चाहिए। उन्होंने प्रश्न पैटर्न में भी संशोधन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजुल हसन ने बताया कि कुलपति ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया और सकारात्मक कदम उठाने के संकेत दिए। यहां उमैर, फैसल नदीम आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि एएमयू छात्र पहले से ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा से नेट एवं एमफिल छात्रों को छूट देने की मांग करते आ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें