फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति पर एफआईआर से भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक समेत तीन अन्य पर एफआईआर, भड़के लोग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गोंडा। लगसमा कन्या इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की ओर से प्रबंधक समेत तीन अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर पर स्थानीय लोग भड़क उठे। क्षेत्रीय लोगों की कालेज परिसर में सरपंच छीतर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें कहा गया कि गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इससे कालेज में पढ़ाई का माहौल प्रभावित होगा, साथ ही समाज में गलत संदेश जाएगा। इसके बाद थाने पर पहुंचकर लोगों ने नाराजगी जताई, जिन्हें किसी तरह पुलिस ने शांत कराया। इन लोगों ने डीएम, एसएसपी एवं मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसओ शंभू तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस बैठक का संचालन हरी राज सिंह ने किया। पुष्पेंद्र सिंह, टोडर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान, उदयभान सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, प्रदीप सिंह, उदयवीर सिंह, अजित सिंह, राम सिंह आदि ने एक स्वर से प्रबंधक समेत अन्य तीन पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया। कहाकि उनमें से अधिकतर लोग इसी शिक्षण संस्था से जुड़े और पढ़े हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह प्रधान बसौली, छीतर सिंह सरपंच, बनी सिंह कांसका, श्यामसुंदर पूर्व प्रधान, गनेशीलाल बघेल पूर्व प्रधानाचार्य आदि शामिल थे। बताते चलें कि शनिवार को एडी बेसिक ने कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया था, जिसके बाद प्रधानाचार्य की ओर से प्रबंधक समेत तीन अन्य पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें