- बड़े नाले 20
- मझोले नाले 100
- छोटे नाले 125
ये हैं जलभराव वाले बड़े इलाके
रामघाट रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, विद्यानगर, दोदपुर रोड, केला नगर, रामबाग कॉलोनी, सर सैयद नगर, भुजपुरा, सुरेंद्र नगर, एडीए सासनीगेट, चंदनियां, आगरा रोड, कुंवर नगर कॉलोनी, जयगंज, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, शाहजमाल, रावणटीला आदि इलाके जलभराव से सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं।
30 साल बाद शुरू हुई नाले की सफाई
स्वर्णजयंती नगर स्थित गोविला गैस एजेंसी की सड़क पर जलनिकासी के लिए नाले की सफाई शुरू हो गई है। यह नाला रामघाट रोड के बड़े नाले से जुड़ता है। इस सड़क पर जलभराव होने से लोगों को खासी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 30 साल से नाले की सफाई नहीं हुई है। इसलिए हर बारिश में यहां जलभराव होता है। अब नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले का चैंबर खोलकर सफाई शुरू कर दी है, जिससे रास्ता एक तरफा हो गया है। चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग कर दी गई है।