न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा व्यापारियों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा का स्वागत किया है।
उन्होंने सरकार से 5 लाख रुपये का साधारण बीमा भी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने दुर्घटना बीमा की राशि 5 से बढ़ाकर 10 लाख कर दी है, जो स्वागत योग्य है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी की आयु 60 वर्ष होने पर उसे 5 लाख रुपये का साधारण बीमा भी दिया जाए, जिससे वह बुढ़ापे में अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
उन्होंने नगर निगम से पान दरीबा में पेयजल संकट दूर करने की मांग की। मांग करने वालों में हरीबाबू गुप्ता, शिव शंकर शर्मा, मधुर मिश्रा, गिर्राज बाबा एवं तपन आदि शामिल है।