फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 20 नवंबर से पहले चुनाव को तैयार नहीं इंतजामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
20 नवंबर से पहले चुनाव कराने को तैयार नहीं इंतजामिया
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर वीसी लॉज के सामने धरने पर बैठे छात्रों का रुख कुछ नरम हुआ है। छात्रों ने अब सर सैयद डे यानी 17 अक्तूबर के पहले चुनाव कराने की जिद छोड़ दी है। 18 से लेकर 30 अक्तूबर के बीच चुनाव तिथि देने पर धरना समेट सकते है, लेकिन एएमयू प्रशासन अपने पहले के रुख पर कायम है। 20 नवंबर के पहले चुनाव कराने को एएमयू प्रशासन तैयार नहीं है।

बुधवार देर शाम धरने पर बैठे छात्रों के प्रतिनिधि मंडल से कुलपति प्रो. तारिक मंसूर अन्य अधिकारियों के साथ मिले। छात्रों का कहना है कि एएमयू के अधिकारी 20 नवंबर से पहले चुनाव कराने को तैयार नहीं हैं। इसके पीछे पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने, मिड टर्म एग्जाम आदि को मुख्य कारण के रूप में गिनाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर छात्रों के साथ बातचीत के बाद कुलपति तबियत खराब की बात कहकर चले गए। इसके बाद छात्र नेताओं की वीसी कार्यालय में मौजूद डीन्स व अन्य अधिकारियों के साथबातचीत हुई। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि 18 से 30 अक्तूबर के बीच चुनाव कराने की तिथि हमें लिखित में मिल जाए तो धरना हटा सकते हैं। छात्रों से बातचीत के लिए गठित कमेटी ने इसे नोट कर लिया।
विज्ञापन


छात्र यह कहते हुए वहां से चले आए कि अब धरना स्थल पर लाउड स्पीकर व अन्य चीजें लगाने जा रहे हैं। जो भी फैसला हो, आप लोग वहीं पर अवगत करा देना।

प्रतिनिधि मंडल में अदनान आमिर, एजाज अहमद, राव फराज वारिस, मो. फहद, मो. हसीर खान, मो. गजनवी, फैसल नदीम, मस्कुर आलम, दानिश एजाज, मो. नदीम, जैद शेरवानी, फरहान जुबैरी, मो. फैज, साद हसन, असद उस्मानी आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि 17 अक्तूबर के पहले छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एएमयू छात्र मंगलवार से वीसी लॉज के सामने धरना पर बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें