फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के 1100 छात्रों को किया रवाना, बाकी बचे आज भेजे जाएंगे

Sat, 02 May 2020 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
छात्रों को भेजने से पहले बस को किया गया सैनिटाइज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों में रह रहे 1800 छात्रों में से करीब 1100 को शुक्रवार रात तक रवाना कर दिया। 37 रोडवेज बसों में बैठाकर छात्रों को रवाना किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान एक ओर बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए 25 से 30 छात्रों को प्रति बस के हिसाब से भेजा गया। दूसरी ओर एएमयू परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के नाम पर लाइन में लगे छात्रों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एएमयू प्रशासन नहीं करा पाया। छात्रों को घंटों लाइन में भी खड़ा रहना पड़ा।

जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सहारनपुर, बिजनौर, पीलीभीत, नगीना, आजमगढ़, दिलदार नगर, देवरिया, शाहजहांपुर, बनारस, बहराइच, गाजीपुर, झांसी, प्रयागराज रूट पर पड़ने वाले प्रदेश के जिलों के लिए 37 बसों को रवाना किया गया। प्रत्येक बस में 25 से 30 छात्रों को भेजा गया। तकरीबन रात नौ बजे तक 1100 से अधिक छात्रों को भेज दिया गया।
विज्ञापन


बाकी के छात्रों के लिए आज व्यवस्था की जाएगी। इन बसों के साथ एक होमगार्ड कर्मी को रवाना किया गया। संबंधित जिलों के अधिकारियों के छात्रों को आने की जानकारी दी गई। बता दें कि मार्च महीने में लॉक डाउन की घोषणा हो जाने के बाद अधिकांश छात्र अपने अपने घरों को पहले ही चले गए थे।

लेकिन ट्रेनों की सुविधा ना मिलने व आवागमन के अन्य साधन ना होने के चलते हजारों छात्र हॉस्टल में ही फंस कर रह गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मई और जून महीने में ना कोई कक्षा होगी, ना कोई परीक्षा होगी और ना ही कोई प्रवेश परीक्षा होगी। शुक्रवार को अपने-अपने घर जाने के लिए विद्यार्थियों की प्रॉक्टर कार्यालय पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

विद्यार्थियों ने मास्क लगाए हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो सका पर रवाना होने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया। परिवहन निगम द्वारा 37 बसें लगाई गई थीं। मौके पर परिवहन विभाग और नगर निगम सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे । इसके साथ साथ विभिन्न हाल के प्रोवस्ट भी छात्रों के साथ प्रोक्टर कार्यालय पर मौजूद थे। छात्रों के रवाना होने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा।

कासिमपुर पावर हाउस से 200 मजदूरों को भेजा
अलीगढ़। कासिमपुर पावर हाउस में फंसे 476 मजदूरों में से शुक्रवार को छह बसों के जरिये जिला प्रशासन ने करीब 200 मजदूरों को रवाना कर दिया। यह सभी बसें कुशीनगर, बलिया, बनारस, गोरखपुर आदि जिलों के लिए रवाना की गई। जिला प्रशासन ने बताया कि बाकी के मजदूरों को भेजने का इंतजाम आज किया जाएगा।

रोडवेज के अधिकारी टिकट गणना में जुटे
अलीगढ़ परिक्षेत्र के प्रबंधक परवेज खां ने बताया कि जितने भी छात्र और मजदूरों को रोडवेज बसों के जरिये उनके गंतव्य तक भेजा गया है। उनके संबंधित विभाग से भुगतान लिया जाएगा। टिकट गणना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें