फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डॉक्टर सहित 11 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के पूर्व चेयरमैन व प्रोफेसर सहित एक रेजीडेंट डॉक्टर और दो स्टाफ नर्स हैं। वहीं, मानिक चौक के एक नामचीन निजी डॉक्टर हैं। तीन प्रवासी मजदूर, दो पूर्व में संक्रमण से मृत मरीजों के रिश्तेदार हैं। जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 163 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जारी सूचना के अनुसार, जेएन मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के 52 वर्षीय पूर्व चेयरमैन व 30 वर्षीय महिला डॉक्टर संक्रमित मिले। दोनों सर सैयद नगर इलाके में रहते हैं। 42 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमित मिले। ये दोनों जमालपुर एरिया में रहते हैं।
इसके अलावा, जिले की अतरौली तहसील के गांव टोडरपुर से 25, 30 व 28 वर्षीय तीन प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए। शहर के सासनी गेट इलाके के सराय मान सिंह में संक्रमण से मृत पापड़ व्यापारी के परिवार की महिला की 36 वर्षीय बहू संक्रमित मिलीं। कोतवाली क्षेत्र के छतारी वाला कुआं मानिक चौक से 72 वर्षीय डॉक्टर भी संक्रमित मिले। देहली गेट के गूलर रोड से 58 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। यह गंभीरपुरा के संक्रमण से मृत हार्डवेयर सप्लायर की बहन है। इसके अलावा सिविल लाइंस के शमशाद मार्केट से सटे लोको इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय प्राइवेट हेल्थ वर्कर संक्रमित मिला। इनमें से छतारी वाला कुआं के डॉक्टर व गूलर रोड की महिला की जांच निजी लैब में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में रविवार को 11 मरीज संक्रमित पाए गए। इनमें से चार मेडिकल स्टाफ, तीन प्रवासी, बाकी शहर के लोग हैं। -अनुनय झा, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें