prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
आगरा में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। 104 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। वहीं 51 नए लोग चपेट में भी आए हैं। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8714 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 7828 तक पहुंच गई है। 648 लोग सक्रिय हैं।
आगरा में उपचार के दौरान अलीगढ़ के एक मरीज की मौत हो गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 51 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में नौरंगाबाद के 5, विहार कॉलोनी बन्नादेवी और एसएनडी हॉस्पिटल के दो-दो लोग हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि एक आदमी की आगरा में मृत्यु हुई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। उनका नमूना लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने मास्क पहनने एवं दो गज की दूरी बनाए रखने का आह्वान किया है।