फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। निर्माण एजेंसी ने फाउंडेशन सहित अन्य कार्य शुरू करा दिए हैं। पिछले साल नगर निगम ने सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने की घोषणा की गई थी। नगर निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधि से लेकर स्थानीय लोग इसकी मांग करते आए हैं। गाजियाबाद की फर्म मैसर्स सहगल इंडस्ट्री को इसका काम सौंपा गया है। करीब 1317650 रुपये की लागत से तिरंगा लगाया जा रहा है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि स्थानीय दुकानदार और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सेंटर प्वाइंट पर तिरंगा लगाने का काम शुरू हो गया है। 15 अगस्त से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार 15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर ध्वजारोहण कराने का प्रयास रहेगा। महापौर मो. फुरकान ने कहा कि सेंटर प्वाइंट मिसाल बनेगा। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बगाई ने बताया कि 15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह को ध्वजारोहण करने के लिए निमंत्रण दिया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

रेडिएंट स्टार स्कूल में 150 फुट की ऊंचाई पर लगा तिरंगा
अलीगढ़। महानगर के रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में 150 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहरा रहा है। यह तिरंगा स्कूल प्रबंधन द्वारा लगवाया गया है। प्रबंधक महक सिंघल ने बताया कि 15 अगस्त 2017 में 150 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया था। भाजपा के तत्कालीन क्षेत्रीय अध्यक्ष भवानी सिंह ने पहली बार ध्वजारोहण किया था।
एएमयू में 250 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की हुई थी घोषणा
अलीगढ़। एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने 2017 में परिसर में 250 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की घोषणा की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि सभी के सहयोग से निर्माण कराया जाएगा। हालांकि यह एलान अभी तक हकीकत में पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें