फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 100 बसें अलीगढ़ से जाएंगी चुनाव में, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Sat, 06 Apr 2024 11:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यात्री पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे हैं। अब बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निजी बसों का पहले ही अधिग्रहण हो चुका है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में प्रशासन ने अलीगढ़ परिक्षेत्र की करीब 100 से अधिक बसों का अधिग्रहण कर लिया है। बसों का उपयोग चुनाव में पुलिस फोर्स व पैरा मिलिट्री फोर्स को इधर-उधर लाने व ले जाने में होगा। इतनी बड़ी संख्या में रोडवेज बसों के चुनाव में चले जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना होगा। 

विज्ञापन


यात्री पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे हैं। अब बसों के चुनाव ड्यूटी में चले जाने से यात्रियों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खासकर मथुरा, आगरा, एटा, कासगंज, हाथरस, बरेली, मुरादाबाद आदि मार्गों पर बसों की कमी से यात्री हर वक्त जूझते रहते हैं। अब करीब दो माह के लिए विभिन्न चरणों में होने वाले चुनाव में बसें व्यस्त रहेंगी। बसों की वापसी होने तक संबंधित मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में परेशानी होगी। 

निजी बसों का पहले ही अधिग्रहण हो चुका है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बसों के चुनाव में जाने के बाद वर्कशॉप में खड़ी बसों को स्थानीय मार्गों पर संचालित कराया जाएगा। कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि मुसाफिरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें