फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टिर्री पार्ट्स गोदाम में 1.32 लाख की लूट, फायरिंग

विज्ञापन
पीड़ित रिंकू गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र में सुरेंद्र नगर तिराहा के पास टिर्री पार्ट्स गोदाम में शनिवार रात घुसे बदमाश 1.32 लाख रुपये लूट ले गए। इस दौरान बदमाशों ने पहले हथियार दिखाकर गोदाम स्वामी व उसके साथियों को डराया। फिर रुपयों का बैग लेकर जमीन में फायर करते हुए भाग गए। बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। खबर पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच शुरू कर दी है। कुछ जगह फुटेज में बदमाश कैद भी पाए गए हैं। पीड़ित ने गोदाम के ही कर्मचारी पर संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महानगर के श्याम नगर निवासी रिंकू गुप्ता का सुरेंद्र नगर तिराहा के पास टिर्री पार्ट्स का गोदाम है। वैसे तो सामान्यत: गोदाम 9 बजे तक बंद कर वे घर आ जाते हैं। मगर शनिवार रात माल सप्लाई देकर आने वाली गाड़ी कुछ देर से आई तो उसका हिसाब किताब मिलाने के चलते काफी देर हो गई। उस समय उनके पास साथी राजकुमार व एक अन्य मौजूद थे। तभी करीब 11.15 बजे गोदाम के बाहर पल्सर बाइक आकर रुकी। जिस पर मास्क लगाए तीन युवक उतरकर अंदर आए। आते ही उनमें से एक ने अपने हाथ में पिस्टल निकाल ली और तीनों को धमकाते हुए रुपयों का बैग कब्जे में कर लिया। इसके बाद शोर न मचाने की धमकी देते हुए एक फायर जमीन पर किया और बाइक से भाग गए। उनके जाने पर रिंकू ने शोर मचाया। खबर देकर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में सीसीटीवी भी देखे हैं। कुछ जगहों पर बदमाश कैद हुए हैं। इधर, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें खुद गोदाम स्वामी ने अपने कर्मचारी वीरू पर संदेह जताया है। सीसीटीवी आदि की मदद से जांच जारी है। कुछ सुराग मिले हैं। उम्मीद है जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।
डिस्टलरी अधिकारी से पर्स-मोबाइल झपटा
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में रामघाट रोड गंदा नाला के पास शनिवार रात वेब डिस्टलरी के अधिकारी से बाइक सवार बदमाश मोबाइल-पर्स झपट ले गए। इस दौरान तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया। साधु आश्रम स्थित वेब डिस्टलरी में आगरा सैंया निवासी चंद्रकांत त्यागी क्वालिटी एश्योरेंस केमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। रात वे ड्यूटी खत्म कर कंपनी की बस से घर आने के लिए गंदे नाले पर उतरे। यहां से बस से पैदल मधुवन कॉलोनी में किराए के मकान की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर पर्स व मोबाइल झपट लिया। विरोध करने पर बट मारकर जख्मी कर भाग गए। पर्स में चंद रुपये, एटीएम कार्ड आदि था। इलाका पुलिस को मामले में तहरीर दे दी गई है। इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें