फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव ने मायावती को पछाड़ा!

Mon, 15 Jul 2013 02:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की अक्सर उनके खर्चों को लेकर आलोचना होती रही है लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खर्चे के मामले में उनसे भी आगे निकल गए हैं।
विज्ञापन


आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक साल में अपने आवास पर मायावती की तुलना में दोगुना खर्च किया है।

आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा ने पिछले दो सालों में मुख्यमंत्री आवास पर किए गए खर्च की वर्षवार जानकारी मांगी थी।

उर्वशी शर्मा ने चार अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय के जनसूचना अधिकारी से वित्तवर्ष 2011-12 और 2012-2013 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अपने आवास के रखरखाव पर रोजकोष से खर्च की गई राशि की जानकारी मांगी थी।

वित्तवर्ष 2011-2012 के बीच मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं तो और 2012-13 के दौरान अखिलेश यादव सीएम हैं।

41 लाख खर्च किए अखिलेश ने
आरटीआई से मिली जानकारी में पता चला है की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल के दौरान उनके आवास की सामान्य मरम्मत पर दो लाख रुपए खर्च हुए और मूल कार्य पर 21 लाख 20 हजार रुपए खर्च किए।
विज्ञापन


मायावती के मुकाबले वर्तमान सीएम अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान आवास की सामान्य मरम्मत पर एक लाख 95 हजार रुपए और मूल कार्य पर 41 लाख 73 हजार रुपए का खर्च किए गए।

अखिलेश यादव ने 15 मार्च 2012 से मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। ऐसे में वह वित्त वर्ष 2011-12 में भी 15 से 30 मार्च तक मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान भी सीएम आवास पर कुछ खर्च किया गया होगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें