फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने यूपीपीएससी अध्यक्ष को किया तलब, सचिव हटे

Fri, 26 Jul 2013 02:01 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लागू आरक्षण के नए नियम को लेकर मचे बवाल के मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव तथा सचिव अनिल कुमार यादव को लखनऊ तलब किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने डा. यादव ने आरक्षण के नए नियम को लेकर खड़े हुए विवाद और आयोग की तरफ से न्यायालय के समक्ष रखे गए पक्ष के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सचिव अनिल कुमार यादव को हटाकर उनकी जगह अजय कुमार सिंह की नियुक्ति कर दी गई।

शासन के सूत्रों के अनुसार यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सचिव ने आज मुख्यमंत्री से मिलकर आरक्षण के नए नियमों को लेकर हुए बखेड़े पर सफाई पेश की।

गौरतलब है कि आरक्षण के नए नियम को लेकर इलाहाबाद में अच्छा-खासा बवाल हुआ था और इसके खिलाफ याचिका दायर होने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जुलाई को पीसीएस के इंटरव्यू पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में आयोग और उसके अफसरों के रवैये से मुख्यमंत्री खुश नहीं हैं इसलिए उन्होंने अध्यक्ष व सचिव को तलब किया था। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने आयोग द्वारा पूरे प्रकरण को सही तरीके से न संभाल पाने पर खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


देर शाम आयोग के सचिव पद से अनिल कुमार यादव को हटाकर वेटिंग में चल रहे आईएएस अजय कुमार सिंह को सचिव पद पर नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें