फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: फेसबुक पर खुला आकाश-रोशनी के रिश्तों का राज

Thu, 01 Aug 2013 08:51 AM IST
सीमा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में आकाश और रोशनी की मुलाकात वर्ष 2011 में हुई। उस समय दोनों ने कोरियाई भाषा में बीए में दाखिला लिया था। रोशनी शिप्रा हॉस्टल तो आकाश झेलम में रहता था।
विज्ञापन


फेसबुक पर किए गए पोस्ट इनके बीच बनते बिगड़ते संबंधों पर काफी कुछ बयां कर रहे हैं।

रोशनी बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पासआउट थी जबकि आकाश गया स्थित जेठियन के जवाहर नवोदय विद्यालय से पढ़ा हुआ था।

आकाश ने 14 मई को फेसबुक पर आखिरी कमेंट किया था। इसमें उसने लिखा, ‘रिश्तों की डोरी जब कमजोर होती है, तो इंसान गलतफहमी में पैदा होने वाले सवालों का जवाब खुद ही बना लेता है।’

इससे साफ है कि आकाश अपने और रोशनी के बीच आ रही गलतफहमी से बेहद परेशान था। आकाश के दोस्त देवेश व मुलायम कहते हैं कि वह रोशनी के लिए बहुत गंभीर था।

कुछ महीनों से वह रोशनी की अनदेखी के कारण आहत था। आकाश और रोशनी के बीच जून में भी काफी बहस हुई थी। इसके बाद रोशनी ने 12 जून को लिखा,‘जिदंगी मुश्किल है, पर असंभव नहीं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम के अनुसार, आकाश अक्सर कहता था कि जाति एक न होने की दीवार उनके रिश्ते में सबसे बड़ी रुकावट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें