फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पटना जा रहा विमान डायवर्ट होकर पहुंचा वाराणसी, यात्री ने जाने से किया इंकार 

Wed, 23 Oct 2019 11:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली से पटना जा रहा स्पाइसजेट का विमान डायवर्ट होकर बुधवार को वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एक घंटे 40 मिनट बाद विमान वापस पटना के लिए उड़ान भरा। इस दौरान एक यात्री ने बेचैनी की वजह से यात्रा से इंकार कर दिया। स्पाइसजेट का विमान एसजी 8999 नई दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरा था।
विज्ञापन


विमान में 165 यात्री सवार थे। नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद पायलट को जानकारी हुई कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। इस पर पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया और विमान को डायवर्ट कर बाबतपुर एयरपोर्ट पर 9:30 बजे उतारा। तकनीकी खामी दुरुस्त होने के बाद 11:10 बजे पटना के लिए विमान वापस उड़ान भरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें