ये रहेगा उड़ान का समय
दिल्ली से उड़ान संख्या जेडओ 111 सुबह 10:10 बजे चलेगी जो 11:15 पर आगरा आएगी। जूम एयर की वेबसाइट पर 65 मिनट का समय और किराया 1,525 रुपये बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: यूपीः पुलिस हिरासत में युवक ने लगाई आग, कई घंटे तक दबाए रखा मामला
शाम को यह उड़ान 5:40 बजे आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से जाएगी, जो 6:20 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर जूम एयरलाइंस की उड़ानें पहुंचेंगी। बीकानेर और जैसलमेर के लिए उड़ान का समय अभी तय नहीं किया गया है।