फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज जिला पंचायत: समाजवादी पार्टी ने किए भाजपा के दांत खट्टे, अध्यक्ष पद लगेगी जीत की हैट्रिक

Wed, 05 May 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

समाजवादी पार्टी के 11 प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पांच, बहुजन समाजपार्टी के 4 और 3 निर्दलीय रूप से चुनाव जीते हैं। जिला पंचायत में बहुमत के लिए 12 सीटें चाहिए। समाजवादी पार्टी को केवल एक सीट का इंतजाम करना है।
विज्ञापन
samajwadi party - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में समाजवादी पार्टी ने एक बाद फिर भारतीय जनता पार्टी के दांत खट्टे कर दिए हैं। सपा को सर्वाधिक सीटें मिली हैं। इससे जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सपा जीत हासिल कर हैट्रिक लगाएगी। भाजपा और बसपा का समाजवादी पार्टी की सीटों के मुकाबले काफी अंतर है। सपा खेमे में सर्वाधिक 11 सीटें जीतने से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत के गठन के बाद से समाजवादी पार्टी का दो बार से कब्जा बरकरार है। अब फिर यह कब्जा बरकरार रहने की उम्मीद है। समाजवादी पार्टी के 11 प्रत्याशी जीते हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के पांच, बहुजन समाजपार्टी के 4 और 3 निर्दलीय रूप से चुनाव जीते हैं। जिला पंचायत में बहुमत के लिए 12 सीटें चाहिए। समाजवादी पार्टी को केवल एक सीट का इंतजाम करना है। जो उसके लिए बेहद आसान हैं। वैसे समाजवादी पार्टी निर्दलीय अभय यादव को अपने खेमे में मानकर चल रही है। जबकि भाजपा और बसपा को अन्य सदस्यों का समर्थन जुटाने में काफी मशक्कत करनी होगी और यह संभव नजर नहीं आता। राजनैतिक विशलेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी का ही जिला पंचायत पर स्पष्ट रूप से कब्जा रहेगा। अन्य दल काफी पिछड़ चुके हैं।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा रही हांसिए पर
कासगंज। जिला पंचायत के इस चुनाव में राजनीति के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा हांसिए पर आई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव वार्ड 5 से चुनाव हार गए। उनकी पत्नी सीमा यादव वार्ड संख्या चार से चुनाव हार गईं। हालांकि उनकी बेटी तनु यादव वार्ड 2 से और उनका देहवता समर्थ यादव वार्ड 18 से चुनाव जीत गए। वार्ड संख्या 2 से पूर्व विधायक रज्जनपाल सिंह की पुत्री अनुप्रिया भी चुनाव हार गई। वार्ड संख्या 8 से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार रहीं वंदना गुप्ता भी चुनाव हार गईं। पूर्व विधायक नेतराम सिंह की पुत्र वधू हेमलता राणा वार्ड 21 से जीत गईं। उनका पौत्र अजय राणा वार्ड 20 से चुनाव में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत की खबर का जोड़
वार्ड संख्या 16 से समाजवादी पार्टी की शीलादेवी 8704 वोट पाकर विजयी हुईं। वार्ड 17 से सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव 10657 वोट पाकर, वार्ड 18 से सपा के समर्थ यादव 22239 वोट पाकर, वार्ड 19 से सपा के सचिन यादव 64019 वोट, वार्ड 20 से सपा के डा. विकास यादव 6034 वोट पाकर, वार्ड 21 से भाजपा की हेमलता राणा, वार्ड 22 से सपा के देवेंद्र लोधी 12061 पाकर, वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी कालीचरन विजयी हुए।

देर रात तक पूरी हो पाई ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना
कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में सोमवार की मध्यरात्रि के बाद तक ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हो सके। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को काफी बेचैनी का सामना करना पड़ा। मतगणना की धीमी गति के चलते ऐसा माहौल बना। सभी परिणाम देर रात्रि घोषित हो जाने के बाद मतगणनाकर्मी राहत में आए।
-
421 ग्राम प्रधान पद, 579 क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम हुए घोषित
जिले में 423 ग्राम पंचायतों में से 421 ग्राम पंचायत पदों में चुनाव हुआ था। सभी 421 परिणाम मध्यरात्रि के बाद घोषित हो सके। 579 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव हुआ था। इसके परिणाम भी देर रात घोषित हुए। 5421 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के सापेक्ष चुनाव लड़े प्रत्याशियों के परिणाम घोषित हुए। पटियाली की एक ग्राम पंचायत और कासगंज की एक ग्राम पंचायत में आगामी दिनों में मतदान होना है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार देर रात तक चलती रही। अधिक समय होने के कारण मतगणना कर्मी और प्रत्याशियों के बीच नोंकझोंक होती रही। प्रत्याशी और उनके समर्थकों के परिणाम देर से आने के कारण लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।

घोषित हुए परिणामों का विवरण
ब्लॉक            ग्राम प्रधान पद        क्षेत्र पंचायत सदस्य पद
पटियाली        46            71
गंजडुंडवारा        57            92
सिढ़पुरा        57            66
कासगंज        77            99
सोरों            74            110
अमांपुर        62            73
सहावर            50            68
वर्जन-
- सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों के परिणाम सोमवार देर रात्रि तक घोषित कर दिए गए। मतगणना का पूरा कार्य संपन्न किया जा चुका है- अजय कुमार श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें